आज से विधानमंडल सत्र शुरू,बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, मुख्य शहर की तरफ जाने से पढ़ लें ये डायवर्जन

Spread the love

 

 

विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस दाैरान यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर आम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्ट रूट से आवागमन हो सकेगा। यातायात पुलिस के मुताबिक सत्र के दौरान विधान भवन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अध्यक्ष विधानसभा, सभापति विधान परिषद, उप मुख्यमंत्री, नेता विरोधी दल, सभी मंत्री, विधायक व विधान परिषद सदस्य विधान भवन पहुंचेंगे। इस दौरान राजनैतिक दलों की ओर से विधानसभा के समक्ष धरना, प्रदर्शन की संभावना और यातायात के सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए 11 अगस्त से सत्र समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

 

इमरजेंसी सेवा स्कूली वाहनों के लिए रहेगी छूट
सत्र के दौरान सामान्य यातायात के लिए किए गए डायवर्जन मार्ग पर इमरजेंसी सेवा के वाहन जा सकेंगे। यातायात पुलिस के मुताबिक किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय आवश्यकता, एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन आदि प्रतिबंधित मार्ग से भी जा सकेंगे। इसके निर्देश ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस को दे दिए गए हैं। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर- 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

ऐसी रहेगी रूट डायवर्जन की व्यवस्था

– बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। इसे लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर गंतव्य को जाना होगा।

– डीएसओ चौराहे से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर गंतव्य को जाना होगा।

और पढ़े  समन्वय बैठक में प्रभारी मंत्री, DM-एसएसपी के साथ बैठेंगे BJP जिलाध्यक्ष भी

– रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा के सामने से हजरतगंज चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जाना पड़ेगा।

– संकल्प वाटिका पुल के नीचे तिराहे से महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। इन बसों को बैकुंठ धाम, 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जाएगा।

– केकेसी तिराहा से चारबाग की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें हुसैनगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं आ सकेंगी। इन्हें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन चौराहा से कैसरबाग होकर जाना पड़ेगा।

– गोमतीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज, सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा, विधानसभा की ओर नहीं जा सकेंगी। इन्हें बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील तिराहा होकर कैसरबाग होते हुए तथा 1090 (गांधी सेतु) चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होते हुए गंतव्य को जाना पड़ेगा।

– सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। इसे सिकंदरबाग चौराहे से बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) चौराहा या चिरैयाझील डायवर्ट किया जाएगा।

– परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। इसे कैसरबाग चौराहा या चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका या सिकंदरबाग चौराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा होते हुए गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाना होगा।

– डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नहीं आ जा सकेगा। इसे हजरतगंज चौराहा, मेफेयर तिराहा या रॉयल होटल चौराहा से बर्लिग्टन चौराहा, कैंट होकर डायवर्ट किया जाएगा।

और पढ़े  प्रभाव: 10 वाली चाय 20 में, समोसा और कचौड़ी भी हुई महंगी, गैस संकट का दिखा असर!

Spread the love
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love