थार का कहर- तेज रफ्तार थार ने 2 लोगों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Spread the love

 

 

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बेकाबू तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। थार ने सड़क पर पैदल चल रहे दो लोगों को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में हुआ है। थार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 11 मूर्ति के पास हुई है।

गाड़ी से शराब की बोतलें मिली
बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ है। घटना को अंजाम देने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं। फोरेंसिक टीम से पूरे वाहन की जांच कराई जा रही है। घायल शख्स अभी बयान देने की हालत में नहीं है, पुलिस मरने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है।

नई दिल्ली डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा, “आज चाणक्यपुरी में सुबह करीब 6:30 बजे हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी ने देखा कि एक एक्सीडेंट हुआ है। कार चालक का नाम आशीष है और वो गुडगांव से शकरपुर की ओर जा रहा था। गाड़ी उसके दोस्त की थी। फुटपाथ पर उसकी टक्कर 2 लोगों से हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। हम पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।”

और पढ़े  आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम विभाग: मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, कुछ राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बारिश की बूंदों से राहत के भी आसार

    Spread the love

    Spread the loveभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई महीने को लेकर मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। चेतावनी दी गई है कि देश के कई हिस्सों में सामान्य से…


    Spread the love

    सिलिंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: मोदी का नाम लेकर कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक,आंकड़े भी साझा किए

    Spread the love

    Spread the love   व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने व्यवसायिक सिलिंडर की कीमतों में उछाल के…


    Spread the love