उत्तराखंड / चमोली : कर्नल कोठियाल ने किया युवाओं से संवाद।

आम आदमी पार्टी के युवा सम्मेलन में आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय को‌ठियाल ने कहा कि भारतीय सेना में सेवा के दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के 840 जांबाजों के कमांडेंट थे, और आज जब वे आप के युवा संवाद में शामिल हो रहे हैं तो बदरी-केदार क्षेत्र में अभी तक 840 युवाओं से ही संवाद भी कर चुके हैं। यह एक शुभ संकेत है। गोपेश्वर में बुधवार को आयोजित युवा सम्मेलन में बोलते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि युवाओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। युवा देश, प्रदेश में परिवर्तन चाह रहा है और आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहता है।

पार्टी प्रदेश में रोजगार के द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गैरसैंण राजधानी पर ठोस योजना बनाएंगे। युवाओं ने कर्नल कोठियाल से सवाल भी पूछे। सम्मेलन में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह चौहान, वरिष्ठ अधिवक्ता भवान सिंह चौहान, संगठन मंत्री कुलदीप नेगी, भगवती प्रसाद मैंदोली, दिलवर सिंह फर्स्वाण, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कोहली, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल के साथ ही जिलेभर के युवा मौजूद थे।

और पढ़े  2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…