उत्तरकाशी बाढ़ तबाही: धराली बीच गांव में फंसे 200 लोग, रास्ता बनाने में जुटे जवान, 1 युवक का शव बरामद

Spread the love

 

 

त्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटा, जिससे खीरगंगा नदी में सैलाब आ गया। चार लोगों की मौत हुई है और 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आज सुबह से राहत-बचाव कार्य जारी है।

 

भटवाड़ी में उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग पूरी तरह बह गया

बादल फटने और कई जगहों पर भूस्खलन के कारण भटवाड़ी में उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग पूरी तरह बह गया है। उत्तरकाशी-हर्षिल मार्ग पर सड़क साफ़ करने का काम अभी चल रहा है।

गंगोत्री हाईवे बना रेस्क्यू में बाधा

आर्मी, आईटीबीपी के जवान में रेस्क्यू में जुटे हैं। लेकिन गंगोत्री हाईवे रेस्क्यू में बाधा बना हुआ है।

एक युवक का शव बरामद

हर्षिल में राहत कार्यों को तेज़ करने के लिए और भी सेना की टीमें, खोजी कुत्ते, ड्रोन, और खुदाई करने वाली मशीनें भेजी गई हैं। इस दौरान धराली में एक 32 वर्षीय युवक का शव मलबे से बरामद हुआ है। मरने वालों की संख्या चार हो गई है।

फंसे दो सौ लोगों को निकालने में जुटे जवान

आईटीबीपी और आर्मी के जवान धराली में बीच गांव में फंसे ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए वहां करीब 25 फीट ऊंचे मलबे में रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अस्थाई पुलिया बनाने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में करीब 200 लोग भी फंसे है।


Spread the love
और पढ़े  उजड़ गए परिवार: हरिद्वार में आसमान से गिरी मौत, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों ने तोड़ा दम
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love