Windows 10- जरूरी खबर आपके लिए खत्म होने वाला है Windows 10 का सपोर्ट, अब सिक्योरिटी अपडेट के लिए खरीदना होगा प्लान

 

गर आप Windows 10 यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि 14 अक्टूबर 2025 के बाद Windows 10 को कोई टेक्निकल सपोर्ट, अपडेट या सिक्योरिटी पैच नहीं मिलेगा। यानी इस ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़ी सभी सर्विसेज अब बंद हो जाएंगी। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक आसान ट्रिक से आप Windows 10 का सिक्योरिटी अपडेट एक साल और पा सकते हैं।

यूजर्स को खरीदना होगा सर्विस प्रोग्राम
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 के यूजर्स के लिए एक्सटेंडेट सिक्योरिटी अपडेट (ESU) नाम का एक प्रोग्राम लॉन्च किया है। ये उन यूजर्स के लिए है जो फिलहाल Windows 11 पर शिफ्ट नहीं करना चाहते या जिनका हार्डवेयर Windows 11 को सपोर्ट नहीं करता। इस प्रोग्राम के जरिए यूजर को सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, कोई नया फीचर या टेक्निकल सपोर्ट नहीं मिलेगा।

 

कितनी होगी कीमत?
इस सर्विस को लेने के लिए यूजर को एक बार का $30 (लगभग 2500 रुपये) का भुगतान करना होगा। लेकिन अगर आपने अपने पीसी का बैकअप लिया हुआ है या आपके पास माइक्रोसॉफ्ट रिवार्ड पॉइंट्स हैं, तो आप इसे फ्री में भी पा सकते हैं।

किसके लिए है ये ऑप्शन?
अगर आपका डिवाइस Windows 11 के लिए इनएलीजेबल है और आप नया लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदने का खर्च नहीं उठाना चाहते, तो ये ESU प्रोग्राम एक स्मार्ट विकल्प है।

और पढ़े  22000 करोड़ के ऋण समाधान पर विवाद: जी समूह के सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…