Today Horoscope 05 August 2025 आज मिल सकती है इन राशि के जातकों को कोई खुशखबरी, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे पर ना डालें। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। प्रियजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। निजी जीवन में सफलता मिलेगी। आपको कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र शत्रु बन सकता है। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव पसंद आएंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकती है।

 

मिथुन राशि-आप यदि मनमर्जी से कार्य करेंगे, तो बार-बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी और से लिया गया वाहन प्रयोग करने से बचें, वरना दुर्घटना या विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य संबंधित पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। खर्चों में नियंत्रण जरूरी है, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। संतान की संगति पर नजर रखें। कोई नया काम शुरू करने की योजना हो तो थोड़ी प्रतीक्षा करना लाभकारी रहेगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 02 August 2026 आज का दिन इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें आज का राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 07 August 2026 आज इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, सारे अटके काम पूरे होंगे, पढ़ें आज का राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 04 August 2026 आज का दिन इन 3 राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी।  आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्यक्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको यदि काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 07 August 2026 आज इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, सारे अटके काम पूरे होंगे, पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष- आज भाग्य आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। मनचाही खुशखबरी मिलने से घर और दोस्तों के बीच खुशी का माहौल रहेगा। मेहनत का पूरा फल…


    Spread the love

    Today Horoscope 06 August 2026 आज इन राशि वालों को होगा बड़ा मुनाफा, भाग्य रहेगा मजबूत, पढ़ें आज का राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष–आज किस्मत आपके कदम चूम सकती है। रुके हुए काम अचानक रफ्तार पकड़ेंगे और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। जल्दबाजी से बचेंगे तो हर मोर्चे पर जीत…


    Spread the love