उत्तरकाशी आपदा- कुदरत का कहर: सैलाब के बीच जान बचाता दिखा एक शख्स, लोग बोले-भाग भाई भाग..और फिर..

Spread the love

त्तरकाशी के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में बाढ़ आ गई और तबाही मच गई। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें एक शख्स सैलाब के बीच जान बचाकर भागता हुआ दिख रहा है। वहीं, उसे देखकर लोग भी ‘भाग भाई भाग’ कर रहे, लेकिन वह मलबे में दब गया।

बता दें कि खीरगंगा में आगई बाढ़ ने निचले इलाके में भारी तबाही मचाई। यहां कई होटल और घर मलबे में दब गए और कई लोग लापता हैं। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मंगलवार को हर्षिल घाटी में कुछ घंटों के अंतराल में तीन स्थानों पर बादल फटने के कारण वहां पर दहशत का माहौल बन गया। पहले धराली में खीर गंगा में बादल फटने के कारण आए मलबे और पानी के सैलाब ने जन-जीवन तबाह कर दिया।

 

उसके बाद तेलगाड का जलस्तर बढ़ने और मलबा आने के कारण हर्षिल हेलीपैड मलबे में दब गया। वहीं सेना कैंप में पानी घुसा। बादल फटने के बाद खीरगंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण उसमें मलबा सैलाब की तरह बह कर आया।

 

इस मंजर को देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई होटलों सहित रिसॉर्ट और दुकानें और भवन सहित कई लोग मलबे में दब गए। वहीं इस दौरान धराली का प्रसिद्ध कल्प केदार मंदिर भी पूरी तरह मलबे में बह गया।
Uttarkashi Cloudburst Youth Video Viral was seen saving his life amidst And Flood in Kheerganga
प्रशासन की अगर जनपद के निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वाले लोगों ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सायरन के माध्यम से भी लोगों को सजग रहने के लिए कहा है। वहीं पुलिस और आपदा प्रबंधन की ओर से वाहनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अलर्ट रहने का कह रहे हैं।

Spread the love
और पढ़े  चंपावत: हाथी ने मझगांव के तीन घरों पर बोला हमला, दरवाजे तोड़ उखाड़े, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love