पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन: पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, बेटे हेमंत ने दी मुखाग्नि

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद कल दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था। शिबू सोरेन 19 जून से ही नेफ्रोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एके भल्ला की देखरेख में अस्पताल में इलाज करा रहे थे। डॉ. भल्ला ने बताया कि शिबू सोरेन को सुबह 8.56 बजे मृत घोषित कर दिया गया।

गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा एवं सुदेश महतो
सड़क जाम में फंसने के बाद गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बाइक से नेमरा पहुंचे। उनके साथ आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत समेत अन्य नेता भी बाइक से पहुंचे और गुरुजी को अंतिम जोहार किया।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरू शिबूसोरेन को नम आंखों से हजारों लोगों ने अंतिम विदायी दी। रामगढ़ के नेमरा स्थित पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (बोकारो) में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बड़े बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य, झारखंड के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गांव ले जाया गया शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम सफर शुरू हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को रांची से उनके पैतृक गांव निमरा ले जाया जा रहा है, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

और पढ़े  अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण: जी-20 बैठक से निवेशकों तक पर होगी नजर, 6 दिन के दौरे में और क्या-क्या?

पूर्व सीएम शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने रांची पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

घर से निकल गया झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का  पार्थिव शरीर

  • Related Posts

    SIR: उत्तराखंड-हरियाणा समेत कई राज्यों में बढ़ी अंतिम मतदाता सूची की तारीख, जानें कहां कितना बदला शेड्यूल

    विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तीसरे चरण में शामिल कई राज्यों ने अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए राज्यों…

    नेपाल त्रासदी: लोग पुतलों का कर रहे अंतिम संस्कार? श्मशान स्थलों पर भारी भीड़

    नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा और उससे हुए विनाश को एक हफ्ता बीत चुका है। ऐसे में लापता लोगों के परिजनों की आस भी अब टूट रही है। यही वजह…