चमोली के गैरसैंण की 21 वर्षीय नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को फोन करके सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी जीत की बधाई। सीएम ने कहा कि गांव के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होनें सारकोट के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सारकोट के ग्रामीणों ने अच्छा चुनाव लड़ा।
गैरसैंण को प्रदेश के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। कहा कि जिले के उच्च अधिकारी जल्द गांव का निरीक्षण करेंगे। उन्होनें नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को गांव में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही कहा कि गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाए। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होनें प्रियंका नेगी को देहरादून आमंत्रित भी किया।







