अयोध्या:  मुरारी दास मंदिर में महंत रघुवीर दास महाराज की पुण्यतिथि 15 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी

Spread the love

 

मुरारी दास मंदिर के साकेतवासी पूज्य महंत रघुवीर दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि इस वर्ष 15 अगस्त को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन उनके कृपापात्र शिष्य महंत सक्षम दास जी महाराज के सान्निध्य और निर्देशन में संपन्न होगा।

महाराज जी की स्मृति में मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा तथा भजन, कीर्तन, हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संत-महात्माओं, श्रद्धालुजनों एवं भक्तों का सागर उमड़ने की संभावना है। महंत सक्षम दास जी ने बताया कि यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों की जीवंत मिसाल बनेगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पूज्य महाराज जी की दिव्य स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, बल्कि उनके दिखाए धर्म, सेवा व साधना के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना भी है।


Spread the love
और पढ़े  आटे में 'धीमा जहर'! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील
  • Related Posts

    भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

    Spread the love

    Spread the loveझांसी में हुए हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे अबान अहमद की मौत हो गई। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में…


    Spread the love

    आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…


    Spread the love