काशी से पीएम मोदी का अहम संदेश- हम उन चीजों को खरीदेंगे, जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है

Spread the love

भारत के लोग स्वदेशी का संकल्प लें। हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी। ये बातें शनिवार को सेवापुरी सेवापुरी के गांव बनौली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कही।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है। अस्थिरता का माहौल है। दुनिया के सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रीत कर रहे हैं। भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अब भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना होगा। किसान, हमारे लघुउद्योग और रोजगार हमारे लिए सर्वोपरि हैं। सरकार इस दिशा में हर प्रयास कर रही है।

 

देश के नागरिक के रूप में हमारे कई दायित्व हैं। इनमें से एक ये है कि हम स्वदेशी का संकल्प लें। अब हम कौन सी चीजों को खरीदेंगे, कौन से तराजू से तौलेंगे। अब हमें एक ही तराजू का होना होगा। हम भारतवासियों से ही पूरे सामान खरीदेंगे। भारत के कौशल और भारतवासियों के पसीने से बनी हुई चीजें ही स्वदेशी हैं।

 

पीएम ने कहा कि हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को ही बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेश ही होगा। दुकानदार संकल्प लें कि हम सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे। दिवाली आएगी त्योहारों में हर पल स्वदेशी ही खरीदेंगे। पीएम ने कहा कि भारत में ही शादी करें, स्वदेशी का भाव भविष्य तय करेगा और यह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि होगी।

और पढ़े  भीषण हादसा: हाईवे पर रोडवेज बस व टैंकर की टक्कर, 3 की मौत, 19 घायल, एक घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

Spread the love
  • Related Posts

    आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…


    Spread the love

    नो बैग डे – प्रदेश के स्कूलों में इसी महीने से होगी बैगलेस डे की शुरूआत, हर शनिवार को होगी मस्ती की पाठशाला

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए इसी महीने से बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) शुरू होंगे। इन शनिवार…


    Spread the love