चम्पावत : राज्य सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए मुख्य सचिव ने दिए समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश

Spread the love

राज्य सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण के अनुश्रवण के लिए मुख्य सचिव श्री एस एस संधू की अध्यक्षता में पुलिस महानिदेशक तथा समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक मंगलवार देर सायं आयोजित की गई। श्री संधू ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। इसके लिए सड़क रखरखाव एवं ड्राइविंग व्यावहार में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने कहा लाइसेन्स प्रक्रिया में दलालो की दखल पर सख्त प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी आरटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि नाबालिगो द्वारा ड्राइविंग करने पर लगाम लगाना सुनिश्चित करें तथा ओवर स्पीड एवं नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों को भी सड़क सुधार संबंधी निर्देश दिए।
आंकड़ों के अनुसार राज्य में 2019 के सापेक्ष 2020 में जून 2020 तक 23 प्रतिशत दुर्घटनाएं, 22•26 प्रतिशत मृत्य तथा 41 प्रतिशत घायलों की संख्या मे कमी देखी गई। इस दौरान चम्पावत में 5 दुर्घटनाओं में दो मृत्य तथा 8 लोग घायल हुए । वहीं वर्ष 2020 के सापेक्ष जून 2021 तक राज्य में 52•55 प्रतिशत दुर्घटनाएं, 37 प्रतिशत मौतों तथा घायलों की संख्या मे 47•63 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद: एक दिन बाद सेवादार को छोड़ा, एक निहंग नीचे उतरा, 5 अभी भी अंदर मौजूद
  • Related Posts

    देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा का गढ़ मानी जाने वाली डोईवाला विधानसभा में बृजभूषण गैरोला विधायक हैं लेकिन यहां की विरासत संभालने के लिए भाजपा के कई दावेदार मैदान में जोर आजमाइश…


    Spread the love

    देहरादून: पांवटा साहिब सीमा पर हालात सामान्य, प्रशासन और निहंगों के बीच सकारात्मक वार्ता, बढ़ाई सुरक्षा

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब से हिमाचल के रास्ते उत्तराखंड आने की कोशिश कर रहे निहंग सिख समुदाय को लेकर पांवटा साहिब सीमा पर शुक्रवार को हालात तरह सामान्य रहे। प्रशासन और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *