उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम:- अल्मोड़ा में रोचक मुकाबला,21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबरV

Spread the love

 

 

ल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लाक के क्षेत्र पंचायत की सीट कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता ने 21 वर्ष की उम्र में जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 41 मतों के अंतर से हराया है।  निकिता की जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।  कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता को 456 वोट मिले है। उनकी प्रतिद्वंद्वी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। 14 मद रद्द हुए।

निकिता ने 41 मतों के अंतर से यह मुकाबला जीता और अपनी सूझ-बूझ और शिक्षा के बल पर जनता का भरोसा जीत लिया। निकिता फिलहाल बीए की पढ़ाई कर रही हैं और ग्रामीण महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर जागरूकता लाने की बात कर रही हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि अब महिलाएं सिर्फ वोट नहीं देंगी, नेतृत्व भी करेंगी। निकिता की यह जीत उन तमाम ग्रामीण लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। शिक्षा और सादगी से सजी इस युवा प्रतिनिधि की राजनीति में प्रवेश ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई उम्मीद जगाई है।

 

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता  
अल्मोड़ा। निकिता का कहना है कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां कुछ भी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति में महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। प्रत्येक महिला और युवतियों को राजनीति में आना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love