उत्तराखंड पंचायत चुनाव- 1 वोट से मिली रजनी देवी को जीत, 23 साल के नितिन टॉस से बने प्रधान

 

प्रदेश में दो चरणों में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। 89 विकासखंडों में मतगणना का कार्य चल रहा है। चमोली जिले में प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला।

चकराता के चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण जीते

विकासखंड चकराता के चिल्हाड पंचायत से प्रधान पद पर सर्वानन्द बिजल्वाण 25 मतों से विजयी रहे। सर्वानन्द को 252 व राजेंद्र दत्त को 227 वोट मिले और पांच वोट रद्द हुए।

विकासखंड चकराता का परिणाम

विकासखंड चकराता में बगूर पंचायत से प्रधान पद पर चंद्रा देवी 48 मतों से विजयी। चंद्रादेवी को 146 वोट व सुरेखा को 98 वोट मिले और 16 वोट रद्द।

पर्ची से हुआ निर्णय

रुद्र्प्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम कांदी गांव में पर्ची से लक्ष्मी देवी प्रधान घोषित हुई। उन्हें और पूनम देवी को 168-168 मत मिले। जिलाधिकारी प्रतीक जैन की मौजूदगी में पर्ची से निर्णय हुआ।

विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे

देहरादून के 409 ग्राम पंचायत और 30 जिला पंचायत समिति क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना सुबह 8:00 से चल रही है। रायपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिल्ला से मगनपाल, सरधारा धनौला गांव से प्रधान सोनिया थापा, गांव थानो कोटि मैचेक से शिवानी सहित कई प्रत्याशी चुनाव विजेता रहे हैं। धीरे-धीरे चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं। विजेता प्रधान के समर्थक फूलमाला पहनाकर खुशियां मना रहे हैं।

एक वोट से जीती रजनी देवी

नारायणबगड़ में ग्राम पंचायत कोट के प्रधान पद पर रजनी देवी और कुलदीप सिंह को 72-72 मत प्राप्त हुए। उसके बाद पुनः मतगणना कराई गई। जिसमें रजनी देवी को 73 और कुलदीप सिंह को 72 मत मिले। इस तरह रजनी देवी एक वोट से चुनाव जीत गई।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

23 साल के नितिन बने प्रधान

चमोली जिला मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान टॉस से बने। दशौली के बणद्वारा के 23 साल के नितिन प्रधान बने। प्रतिद्धंदी रविन्द्र और नितिन को 138-138 वोट मिले, जिसके बाद टॉस से हुआ निर्णय।

  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…