अयोध्या: लखनऊ अयोध्या हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, घायल यात्री बोला- लहराकर चला रहा था चालक, 20 घायल

Spread the love

 

कानपुर से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं की बस लखनऊ – अयोध्या हाईवे पर रौनाही के सत्तीचौरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 20 श्रद्धालु घायल हो गए। बस में 64 श्रद्धालु सवार थे। कानपुर से निजी बस संख्या यूपी-77-एन-3569 से चले सभी श्रद्धालु बाराबंकी के लोधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने आ रहे थे।

इसके साथ ही सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक भी करना था। इससे पहले ही बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल श्रद्धालु ने बताया कि बस का ड्राइवर एक होटल पर रोक कर खाना खा रहा था। खाना खाने के बाद जैसे ही वह चला तो बस को लहरा कर चला रहा था। बस लहराते हुए अचानक पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन 20 श्रद्धालु घायल हो गए।

 

बस पलटने की सूचना पर मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस ने एंबुलेंस से घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी सोहावल और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। सीएचसी सोहावल में घायल बस यात्री मुस्कान और भगवती का इलाज किया जा रहा है। यह दोनों कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के वंदना के निवासी हैं। जिला अस्पताल में अन्य घायलों का इलाज जारी है।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर के चंदे में चोरी: सोने-चांदी और हीरे की 1250 श्रीराम शिलाएं गायब, धर्मसेना के संस्थापक का नया दावा
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love