मनसा देवी भगदड़-  मनसा देवी ट्रस्ट मृतकों के परिजनों को देगा पांच-पांच लाख, घायलों को एक-एक लाख रुपये 

Spread the love

 

 

नसा देवी ट्रस्ट व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि की घोषणा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये ट्रस्ट की ओर से देने की घोषणा की।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता के बाद यह निर्णय मंदिर ट्रस्ट ने लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की आशंका नहीं थी। सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर ट्रस्ट के सेवादारों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को नीचे सीढ़ी से रोने की आवाज सुनाई दी। इस पर जब नीचे पहुंचे तो सीढ़ी पर एक महिला बच्चे को लेकर फिसलकर गिरी थी।

 

ट्रस्ट के सेवादार और पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास शुरू किया इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी। इस बीच भगदड़ मची और कई लोग चपेट में आ गए। इससे जो जनहानि हुई है वह काफी मर्माहत करने वाली है। सुरक्षा उपायों को लेकर जल्द ही राजाजी टाइगर रिजर्व और अन्य जिम्मेदारों के साथ बैठक की जाएगी। फिलहाल बिजली के तार टूटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- नमामि गंगे घाट पर गंगा में बहे यूपी के दो कांवड़ यात्री, तलाश जारी, 10 को डूबने से बचाया
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love