नैनीताल: क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी पर हमला, लहूलुहान हुए 

 

 

 मुख्यालय के समीपवर्ती गहलना मंगोली क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार सुभाष कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सुभाष पिछली बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

गहलना निवासी यूकेडी नेता सुभाष कुमार गहलना मंगोली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे है। रविवार रात वह क्षेत्र के ही एक गांव में जनसंपर्क कर लौट रहे थे। तभी उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके बाद हमलावर भाग गए। फोन कर उन्होंने अपने समर्थकों को बुलाया। घटना के बाद समर्थकों ने रोष व्यक्त कर राजस्व पुलिस को सूचना दी। इधर मामले की जानकारी एसडीएम नवाजिश खालिक तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल कोतवाली व राजस्व पुलिस को मौके की ओर रवाना किया। उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। एसडीएम का कहना है कि प्रत्याशी के बयान दर्ज होने व तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल और गहलना बूथ का भी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।
और पढ़े  रुड़की छात्र संघ चुनाव: 6 में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…