उत्तराखंड पंचायत चुनाव: सुबह 10:30 बजे तक 12.44% मतदान, बारिश के बीच वोट डालने पहुंच रहे मतदाता

 

उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। आज प्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। 14751 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 

उत्तराखंड में सुबह 10 बजे तक 12.42 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण आज संपन्न होगा। सुबह 10 बजे तक 12.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

पौड़ी के सात विकासखंडों में पहले दो घंटों में 11 फीसदी मतदान

पौड़ी जनपद के सात विकासखंडों में चल रहे मतदान के पहले दो घंटों में 11 फीसदी मतदान हुआ। पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, द्वारीखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर व जयहरीखाल विकासखंडों में सुबह से मतदान प्रक्रिया जारी है।

कोटद्वार में 10 बजे तक मतदान

दुगड्डा में 12.71 प्रतिशत
द्वारीखाल में 14.38 प्रतिशत
जयहरीखाल में 16.27 प्रतिशत

उत्तरकाशी के तीन विकासखंडों में मतदान जारी

द्वितीय चरण में जनपद के तीन विकासखंडों डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी के 337 बूथों पर मतदान जारी है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है।प्रशासन मतदान प्रक्रिया की हर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम है। साथ ही प्रशासन द्वारा सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सात जोनल व 28 सेक्टर मैजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

पौड़ी में हल्की बारिश के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी

पौड़ी में हल्की बारिश के बीच दूसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। सात ब्लॉकों में होने जा रहे मतदान को लेकर बूथों पर लोग पहुंचने लगे हैं।

उत्साह से लबरेज मतदाता, खराब मौसम के बीच मतदान के लिए पहुंच रहे

खराब मौसम के बावजूद उत्साह से लबरेज मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। डोईवाला  विकासखंड में दूसरे चरण का मतदान जारी है। बूंदाबांदी के बावजूद लोग घरों से बाहर निकाल कर मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: दून विवि की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देर रात कुलपति का आवास घेरा
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…