अयोध्या: राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव का दावा- 18 महीने में 6 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

Spread the love

 

णिराम दास की छावनी में संचालित श्रीराम कथा महोत्सव में पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण इसी साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कथा श्रोताओं को मंदिर आंदोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक की पूरी कहानी बताई। चंपत राय के अनुसार 22 जनवरी 2024 को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 18 माह में छह करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

चंपत राय ने बताया कि मंदिर वास्तुकला एवं तकनीक का संगम है। मंदिर एक हजार साल तक खड़ा रहे, इसके लिए कई कंपनियों की मदद ली गई है। मंदिर में एक प्रतिशत भी लोहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंदिर की नींव पत्थरों की चट्टान पर निर्मित है। जमीन में वर्षा की नमी पत्थरों को नुकसान न पहुंचा पाए इसलिए नमी सोखने वाले ग्रेनाइट पत्थर का नींव में इस्तेमाल किया गया है।

 

मंदिर के दरवाजे सदियों तक चमकते रहें इसके लिए सागौन की लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। रामलला की मूर्ति कैसी हो इसको लेकर देश के नामी मूर्तिकारों के साथ मंथन किया गया। तीन मूर्तिकारों ने मूर्ति बनाई थी, जिसमें से एक मूर्ति का चयन हुआ, जो आज राम मंदिर के भूतल पर स्थापित है। प्रथम तल पर राम दरबार की भी स्थापना हो चुकी है।

परकोटा में छह मंदिर, सप्त मंडपम में सात मंदिर बनाए गए हैं। राम जन्मभूमि परिसर भविष्य में सामाजिक समरसता का भी बड़ा केंद्र बनकर सामने आएगा। कहा कि इस समय एक घंटे में सुविधापूर्वक रामलला के दर्शन हो रहे हैं। कथा क्रम में उत्तम स्वामी ने प्रवचन की सरिता प्रवाहित की।

और पढ़े  Airport: आज से नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू, लखनऊ से आई पहली फ्लाइट

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love