मोटाहल्दु: गौला नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत, शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Spread the love

 

गौला नदी में नहाने गए कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के दो छात्र मंगलवार की रात डूब गए। बुधवार की सुबह दोनों का शव पांच घंटे के अंतराल पर बरामद किया गया। हल्दुचौड़ के बकुलिया मोटा हल्दु निवासी कक्षा 9 का छात्र अंकित भौरियाल पुत्र दीवान सिंह व किशनपुर शकुलिया, मोती नगर का कक्षा 10 का छात्र कृष सिंह दानू पुत्र दखन सिंह दानू लिटिल स्पाइल अकादमी के छात्र थे। दोनों दोस्त भी हैं।

मंगलवार स्कूल से आने के बाद दोनों एक साथ गौला नदी की तरफ चले गए। देर रात वापस न आने पर परिवार वालों ने तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। तलाश में पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम भी लग गई। बुधवार की सुबह तलाश करते हुए एसडीआरएफ की टीम के साथ परिवार वाले जब सुबह छह बजे हल्दू चौड़ के निकट नदी के पानी से बने तालाब के पास पहुंचे तो कृष का शरीर उतराता हुआ मिला। टीम ने उसे मृत अवस्था में बाहर निकाला। पांच घंटे तक छानबीन चलती रही। 11 बजे के करीब अंकित का शव भी तालाब के नीचे से बरामद किया गया। दोनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

कृष के पिता जहां मोटा हल्दु में चाट का ठेला लगाते हैं, वहीं अंकित के पिता रोडवेज में संविदा पर बस चालक हैं। कृष घर का इकलौता चिराग था।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: BJP-कांग्रेस में टिकट पाने की दौड़ में कई चेहरे, पुरानों पर भरोसा या नए पर खेला जाएगा दांव
  • Related Posts

    कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

    Spread the love

    Spread the loveकर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को जमानत मिल गई है। इनमें से तीन निहंग जेल में बंद थे, जबकि एक निहंग का एम्स ऋषिकेश उपचार चल रहा…


    Spread the love

    नदी में नहाते समय गंगा में बहे दिल्ली के दो युवक, छह दोस्त आए थे साथ घूमने थे, SDRF तलाश में जुटी

    Spread the love

    Spread the loveसिंगटाली झूला पुल के समीप गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक बह गए। एसडीआरएफ की ओर से युवकों की खोजबीन के लिए गंगा में…


    Spread the love