देहरादून: अच्छी खबर..ITI छात्र-छात्राओं को अब प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे 8 हजार रुपये

Spread the love

 

 

राज्य के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को इस साल से प्रशिक्षण के साथ अब हर महीने आठ हजार रुपये भी मिलेंगे। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक इसके लिए चार बड़ी कंपनियों के साथ करार हुआ है।

विभागीय मंत्री के मुताबिक प्रदेश के 80 में से 32 आईटीआई में इस साल से दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके तहत सरकार ने चार बड़ी कंपनियों, बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कार्प और हिमालयन पावर मशीन मेनुफेक्चरिंग के साथ करार किया है। योजना के तहत छात्र-छात्राओं का आधा प्रशिक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में होगा। जिसमें यह कंपनियां प्रशिक्षण संस्थान में आकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देगी। जबकि आधा प्रशिक्षण इन कंपनियों में दिया जाएगा।

कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को कम से कम आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि कुछ कंपनियों ने तय किया है कि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान इससे अधिक धनराशि दी जाएगी। इससे युवा तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ ही आत्मनिर्भर बनेंगे।
 

इसका प्रशिक्षण मिलेगा
आईटीआई में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में वेल्डर, फिटर, मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, टर्नर आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हर आईटीआई में 20 से लेकर 24 छात्र संख्या तय की गई है।

आईटीआई छात्र-छात्राओं को मिलेगा ड्रेस का पैसा
प्रदेश के आईटीआई छात्र-छात्राओं को इस साल से सरकारी स्कूलों की तर्ज पर ड्रेस के लिए पैसा मिलेगा। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक पिछले साल छात्रों को मुफ्त ड्रेस की मंजूरी दी गई थी, लेकिन तब छात्रों को मुफ्त ड्रेस या इसके लिए पैसा नहीं मिल पाया था। इस साल से डीबीटी के माध्यम से पहली बार छात्रों को ड्रेस के लिए धनराशि दी जाएगी। सरकारी स्कूलों के छात्रों को ड्रेस के लिए जितनी धनराशि दी जाती हैं। आईटीआई के छात्रों को भी उतनी धनराशि मिलेगी।

और पढ़े  खटीमा-भू कानून उल्लंघन पर सख्त हुए सीएम धामी, जिलाधिकारियों को दिए जांच के निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- जोशीमठ में भारी ट्रैफिक जाम, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किल, कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन

    Spread the love

    Spread the loveइन दोनों बदरीनाथ धाम की यात्रा अपने पूरे चरम पर है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। बढ़ते वाहनों की संख्या को दिखते हुए…


    Spread the love

    चमोली Accident: चमोली में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत और तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के देवाल ब्लॉक में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। देवाल के ल्वाणी गांव का मामला बताया जा रहा…


    Spread the love