फिल्म निर्माता राकेश रोशन हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज,कुछ दिन पहले हुई थी एंजियोप्लास्टी

 

 

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन को लेकर पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आई थी। उनकी गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसकी पुष्टि खुद उनकी बेटी और ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने की थी। अब राकेश रोशन ने खुद अस्पताल से तस्वीर शेयर करते हुए इसके बारे में फैंस को जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने ये भी मैसेज दिया है कि 45 साल की उम्र के बाद हेल्थ की नियमित रूप से जांच कराना कितना जरूरी है।

https://www.instagram.com/p/DMZUOJCv8BE/?utm_source=ig_embed&ig_rid=3632c1c6-b339-40f7-9e93-f99000088167

राकेश रोशन ने शेयर की तस्वीर
अस्पताल स्टाफ के साथ फोटो शेयर करते हुए राकेश रोशन ने कैप्शन में लिखा- ये हफ्ता वाकई में आंखें खोलने वाला रहा है। स्वास्थ्य जांच के दौरान हृदय की सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर ने मुझे गर्दन की भी सोनोग्राफी कराने का सुझाव दिया। इसके बाद हमें पता चला कि मस्तिष्क को जाने वाली मेरी दोनों कैरोटिड धमनियां 75% से ज्यादा ब्लॉक्ड थीं। हालांकि इसके कोई लक्षण नहीं थे, जिसे नजरअंदाज करना संभावित रूप से खतरनाक हो सकता था। मैंने तुरंत खुद को अस्पताल में भर्ती कराया और जो भी जरूरी प्रोसेस था वो करवाया।

 

हेल्थ को लेकर दी जानकारी 
इसके अलावा राकेश रोशन ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। उन्होंने लिखा- ‘मैं अब पूरी तरह से ठीक होकर घर वापस आ गया हूं और जल्द ही अपने वर्कआउट पर वापस आने की उम्मीद करता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये दूसरों को अपने स्वास्थ्य को सीरियस लेने के लिए प्रेरित करेगा। खासकर जहां हृदय और दिमाग का मामला है। इन दोनों का ध्यान रखना खासकर 45-50 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए जरूरी है।’

और पढ़े  आईफोन-18 और प्रो मैक्स की दीवानगी, खरीदने के लिए एपल स्टोर के बाहर रात से ही लगीं लंबी कतारें
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…