खबर अनोखी – पूरी सोसाइटी के लोग हुए इन प्रेमी जोड़ों की हरकतों से परेशान , लगाना पड़ा ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड ।

Spread the love

मुंबई के बोरीवली इलाके में प्रेमी जोड़ों से परेशान सत्यम शिवम सुंदरम कॉलोनी के निवासियों ने अपनी सोसाइटी के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड़ लगा दिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना लॉकडाउन शुरू होने के बाद से सोसाइटी के लोगों ने शाम 5 बजे से देर शाम तक बाइक और कारों में प्रेमी जोड़ों को अंतरंग होते देखा। इस मामले पर सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इन हरकतों से यहां के बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकतों को रोकने के लिए हमलोगों ने सोसाइटी के बाहर ‘नो किसिंग जोन’ का बोर्ड़ लगा दिया है और इस कदम से प्रेमी  जोड़ों की संख्या कम हुई हैं। सोसाइटी के लोगों ने आगे कहा कि हम जोड़ों के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उनके गलत कामों से हमें समस्या है। यह समाज पर बुरा असर डालता है। लोगों ने कहा कि प्रारंभ में हमलोगों ने जोड़ों को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन जब यह एक नियमित स्थान बन गया तो हमें इस तरह का कदम उठाना पड़ा।


Spread the love
और पढ़े  मानसून का जोर- कई राज्यों में बारिश-बाढ़ का कहर, कैसा रहेगा मौसम, कहां बाढ़ का खतरा?
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *