पिथौरागढ़ में सीबीआई की कार्रवाई, डाक इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा 

Spread the love

 

 

सीबीआई ने बुधवार को पिथौरागढ़ के नाचनी डाकघर के इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। राठौर ने यह रिश्वत बागेश्वर के खेती गांव के दुकानदार सुरेश चंद से उनके लोन की सब्सिडी पास कराने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर ली थी। आरोपी शशांक सिंह राठौर को बृहस्पतिवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चंद की नाचनी में ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (एमजीईपी) के तहत जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन उन्हें तीन जनवरी 2020 को स्वीकृत हुआ।

 

पात्रता की शर्तों के अनुसार उन्हें इसमें से 35 प्रतिशत की सब्सिडी के रूप में 2.10 लाख रुपये मिलने थे। इसकी सत्यापन रिपोर्ट डाकघर नाचनी से लगाई जानी थी। सुरेश चंद ने इसके लिए डाक इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। तमाम तरह की कमियां उनकी फाइल में बताने लगा। 

इसके बाद उन्होंने 20 जून को फिर से शशांक राठौर से संपर्क किया। उस वक्त राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के माध्यम से 21 हजार रुपये की मांग की। इस शिकायत पर सीबीआई ने जांच शुरू की। सुरेश चंद ने शशांक सिंह राठौर के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग की भी जांच की। इसमें सुरेश चंद ने राठौर से रिश्वत की रकम कम करने के लिए कहा तो वह 15 रुपये पर तैयार हो गया।

और पढ़े  टिहरी: केतन लाल प्रकरण, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन

जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने शशांक राठौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया और ट्रैप टीम तैयार की। सीबीआई की ट्रैप टीम बुधवार को नाचनी डाकघर पहुंची और इंस्पेक्टर शशांक राठौर को सुरेश चंद से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पोस्ट मास्टर और डाकिया की कोई भूमिका नहीं पाई गई।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love