भीषण आग:-  इराक में एक इमारत में आग लगने से जिंदा जले 50 लोग, कई झुलसे,पांच मंजिला इमारत में रात भर उठती रहीं लपटें

 

पूर्वी इराक के अल-कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। ईराक की समाचार एजेंसी ने प्रांतीय गवर्नर के हवाले से यह जानकारी दी है। इस दुर्घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत में रात भर आग की लपटें उठती रहीं।

 

आईएनए की रिपोर्ट के अनुसार, दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। वहीं प्रांतीय गवर्नर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके शुरुआती परिणाम 48 घंटों के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।

 

उन्होंने यह भी कहा कि घटना को देखते हुए हमने इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

और पढ़े  अब सबसे बड़ा सौदा: अमेरिका-सऊदी के बीच 2 लाख करोड़ की डील, एफ-35 लड़ाकू विमान समेत और क्या बेचने की तैयारी?
  • Related Posts

    मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

    भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा में कुल 198 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम…

    मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव: यूडीपी के 8 विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल?

    मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी यानी यूडीपी के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन…