पिथौरागढ़ सड़क हादसा- सड़क हादसे पर PM ने जताया दुख, केंद्र और राज्य सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Spread the love

पिथौरागढ़-थल मोटर मार्ग पर मुवानी के समीप मैक्स अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिरकर बरसाती नाले में समा गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई जबकि छह की हालत गंभीर हैं। मृतकों में तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के हैं। हादसे से पूरे गांव में कोहराम मचा है।
मंगलवार शाम लगभग पांच बजे मैक्स मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर बोकटा गांव की ओर निकली। लगभग एक किलोमीटर आगे भंडारीगांव पुल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे बरसाती नाले में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखचे उड़ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही बोकटा के ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद मुवानी अस्पताल ले जाया गया। वहां आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गंभीर छह घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मृत दीक्षा पत्नी पंकज बोरा पिथौरागढ़ के चंडाक की रहने वाली थीं। वह हरेला पर्व पर मायके गई थीं। अन्य सभी मृतक बोकटा गांव के हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले से लिखा, ‘उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सड़क दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

और पढ़े  उधमसिंह नगर- कांग्रेस को झटका, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में थामा बीजेपी का दामन

वहीं, पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीएमओ के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर पीएम मोदी द्वारा व्यक्त की गई संवेदना एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रदान की गई आर्थिक सहायता से शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50,000 की सहायता दी जाएगी। हमारी सरकार मृतकों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।’

हादसे के मृतक:
सिमरन (8) पुत्री कुंदन सिंह, तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह, विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह, चालक नरेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह, राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह, होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह, शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम, दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा।

हादसे के घायल:
विनीता (20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
सुमित सिंह (22) पुत्र प्रवीण सिंह।
पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मुख्य सचिव ने की समीक्षा, जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को शामिल करने के निर्देश

    Spread the love

    Spread the love   मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को प्रदेश में रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न रोपवे प्रोजेक्ट्स की…


    Spread the love

    नई टिहरी- होमस्टे व्यवसाय को नए नियमों के दायरे में लाया गया, पहले नक्शा, फिर पंजीकरण

    Spread the love

    Spread the love   टिहरी जिले में तेजी से बढ़ रहे होमस्टे व्यवसाय को अब नए नियमों के दायरे में लाया गया है। पर्यटन विभाग ने होमस्टे पंजीकरण के लिए…


    Spread the love