ऑडी ड्राइवर का कहर: फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को रौंदा,उसमे बच्ची भी शामिल

 

 

वसंत विहार इलाके में नौ  8 और 9 जुलाई की देर रात नशे में धुत एक तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने कार चालक शेखर (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उधर पुलिस ने घायलों लाधी (40), उनकी बेटी बिमला (8), पति साबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में कार चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने से हुआ हादसा का  मामला दर्ज कर लिया है।

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि घटना  8 और 9 जुलाई की देर रात करीब 1.45 बजे हुई थी। घायल होने वाले दोनों परिवार के सदस्य मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। घायल साबामी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय सभी फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। इसी दौरान एक शख्स उनके पास आया और कागज पर कार नंबर दिया।

इसी बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि एक ऑडी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार नंबर के जरिए पता चला कि यह वही कार है, जिसने फुटपाथ पर लोगों को कुचला है, पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  2026 डूसू चुनाव- सू चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा,डेढ़ लाख छात्र कर रहे मतदान

 

 

पीड़ित ने बताई आपबीती
पीड़ित रामचंदर ने कहा, ‘हम सो रहे थे जब रात के करीब एक बजे कार ने हमें टक्कर मारी… दो लोग घायल हुए। मेरी पत्नी के कान में भी चोट लगी और उसकी पसली टूट गई। पुलिस हमें अस्पताल ले गई। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’

  • Related Posts

    दिल्ली में दुर्गा ई-ऑटो योजना कैबिनेट से मंजूर, 1,300 को मिलेगा परमिट, ट्रांसजेंडर्स भी योजना के पात्र

    दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो चलाकर स्वरोजगार से जोड़ने वाली दुर्गा योजना को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई…

    2020 दिल्ली दंगा-: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में 5 दोषियों की सजा पर फैसला आज, दलीलों पर सुनवाई संपन्न

    कड़कड़डूमा कोर्ट में दिल्ली दंगों के दौरान भजनपुरा इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई हिंसा के मामले में दोषी ठहराए गए पांच आरोपियों की सजा पर बुधवार को सुनवाई…