यूट्यूब- 21 जुलाई से बंद हो रहा है यूट्यूब का ये फीचर, 10 साल पहले हुआ था लॉन्च, निराश होंगे ट्रेडिंग वीडियोज के दीवाने

 

दि आप भी यूट्यूब के ट्रेंडिंग पेज के दीवाने हैं तो आपको झटका लगने वाला है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने ट्रेंडिंग पेज (Trending Page) को 21 जुलाई 2025 से बंद कर देगा। यह पेज वर्ष 2015 में शुरू किया गया था, जिसमें प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा ट्रेंड हो रहे वीडियो दिखाए जाते थे। कंपनी का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इस पेज पर विज़िट्स में भारी गिरावट आई है, क्योंकि अब लोग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग तरीकों से ट्रेंडिंग कंटेंट को ढूंढने लगे हैं।

ट्रेंडिंग पेज क्यों हो रहा है बंद?

यूट्यूब ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अब लोग Shorts, सर्च सजेशन, कमेंट्स और कम्युनिटी पोस्ट्स जैसे विकल्पों से ट्रेंडिंग वीडियो तक पहुंचने लगे हैं।
 यही वजह है कि ट्रेंडिंग पेज की उपयोगिता धीरे-धीरे कम हो गई और कंपनी ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।

 

अब ट्रेंडिंग कंटेंट कहां मिलेगा?

यूट्यूब ने बताया कि अब ट्रेंडिंग वीडियो देखने के लिए YouTube Charts का उपयोग किया जाएगा। फिलहाल यह चार्ट्स केवल YouTube Music के लिए उपलब्ध हैं, जहां यूजर ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियो, टॉप पॉडकास्ट शोज और ट्रेंडिंग मूवी ट्रेलर्स देख सकते हैं। भविष्य में इसमें और कैटेगरी जोड़ी जाएंगी। गेमिंग वीडियो के लिए यूजर अब भी Gaming Explore पेज पर ट्रेंडिंग वीडियो देख सकेंगे।

क्रिएटर्स को क्या मिलेगा?

बहुत से क्रिएटर्स ट्रेंडिंग पेज का इस्तेमाल अपनी लोकप्रियता दिखाने और नए ट्रेंड्स को समझने के लिए करते थे। यूट्यूब ने कहा है कि क्रिएटर्स के लिए अब YouTube Studio के Inspiration टैब में पर्सनलाइज्ड आइडिया मिलेंगे, जिससे उन्हें कंटेंट प्लानिंग में मदद मिल सकेगी।

और पढ़े  2026 कजरी तीज- आज रखा जाएगा कजरी तीज का व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त..
  • Related Posts

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…