टेस्ला भारत में दस्तक देने को तैयार,15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम

Spread the love

 

मेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) भारत में अपने कारोबार की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी 15 जुलाई को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यह शोरूम ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ के रूप में काम करेगा, जहां ग्राहक टेस्ला कारों को करीब से देख सकेंगे और टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे।

एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह अमेरिकी कंपनी भारत में प्रवेश की तैयारी पिछले कुछ समय से कर रही थी। इसी साल मार्च में टेस्ला ने मुंबई में शोरूम के लिए लीज डील साइन की थी।

भारत में अपने कदम मजबूत करने के लिए टेस्ला ने हायरिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में उपयुक्त लोकेशन की तलाश में थी। अब 15 जुलाई को होने वाला शोरूम लॉन्च भारत में टेस्ला की बिक्री की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

टेस्ला की यह पहल भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगी।


Spread the love
और पढ़े  जल संकट- पंजाब-राजस्थान समेत नौ राज्यों में तेजी से खाली हो रहे जल भंडार, यूपी और दिल्ली में भी बढ़ा दबाव
  • Related Posts

    केतन की मां ने मांगी फांसी, अपनों ने भी छोड़ा साथ, चेतन को पाने की हसरत में सबकुछ हार गई सिया

    Spread the love

    Spread the loveपुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस बेटी के लिए परिवार ने सपनों का घर बसाने की…


    Spread the love

    मन की बात: समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Spread the love

    Spread the love प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों…


    Spread the love