उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा में चूक..प्रकरण में वन विभाग ने बैठाई जांच, कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

 

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्र्रमण के दौरान सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। सीएम को जिस जिप्सी से भ्रमण कराया गया था, उसकी फिटनेस पांच साल पहले समाप्त हो गई थी। इस मामले में सीएम धामी का कहना है कि प्रकरण में वन विभाग ने जांच बैठाई है। इसमें कोई पायी जाती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

वही, मामला सामने आने के बाद वन महकमा अलर्ट हुआ है। अब वन विभाग के जो भी वाहन हैं, उनकी फिटनेस आदि को चेक कराने का फैसला किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा का कहना है कि संबंधित मामले में प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव जांच कर रहे हैं, इसके अलावा विभाग के पास जो भी वाहन हैं, सुरक्षा की दृष्टि से उनकी जांच कराने को कहा गया है। अगर कहीं कमी होगी, तो उसको सुधारा जाएगा।

और पढ़े  कोटद्वार: आईआईटी रुड़के के दीक्षांत समारोह के बाद लैंसडौन पहुंचे अजीत डोभाल और सीडीएस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…