पिथौरागढ़ Rain:- तेज बारिश से मची तबाही, बह गया मोटर पुल और लकड़ी का पुल,50 से अधिक परिवार प्रभावित

Spread the love

 

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के तल्ला दारमा घाटी स्थित ग्राम पंचायत उमचिया में मंगलवार दोपहर से तेज गड़गड़ाहट व लगातार हो रही तेज बारिश और नेहल गाड़ में जलस्तर के खतरनाक स्तर तक बढ़ने से भारी तबाही हुई है। इस घटना में पीएमजीएसवाई की सोबला उमचिया 2.13 करोड़ रुपये से बना 36 मीटर लंबा मोटर पुल और पीडब्ल्यूडी का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाली लकड़ी पुल बह गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। वहीं, इससे 50 से अधिक परिवार पूरी रात परेशान रहा। जानकारी के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने की आशंका जताई जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बिष्ट और लक्ष्मी ग्वाल ने बताया कि नेहल गाड़ के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए और संभावित खतरे को देखते हुए 50 से अधिक परिवार अपने घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान वाले स्कूल और गोरखा रेजिमेंट के पोस्ट में जाकर अपनी जान बचाई और लोग डर से रातभर जागते रहे।

 

ये हुआ नुकसान-
पुल बहा:
 पीएमजीएसवाई की 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बना 47 टन वजनी मोटर पुल और तीजम-वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल नेहल गाड़ में बह गया।

भूस्खलन: बिष्ट कॉलोनी में भूस्खलन से आठ से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए।
बिजली व्यवस्था ध्वस्त: दो बिजली के खंभे बह जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया घटना की सूचना मिली है। नुकसान का आंकलन करने के लिए मौके में राजस्व विभाग की टीम भेजी जा रही है।

और पढ़े  अल्मोड़ा Accident: अल्मोड़ा के चौखुटिया में खाई में गिरी कार, चार शिक्षक घायल, चालक सुरक्षित, सभी खतरे से बाहर

Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love