टिहरी: कांवड़ यात्रियों का ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास पलटा ट्रक,तीन की मौत, युद्धस्तर पर चल रहा राहत-बचाव कार्य

Spread the love

 

टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं। ट्रक में कुल 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जो ऋषिकेश से गंगोत्री की ओर जा रहे थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने जानकारी दी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री ट्रक के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। आठ लोगों का उपचार नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और एक व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में इलाज चल रहा है।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए। जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार, ट्रक खाड़ी से करीब दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गया था। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सीएम ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी:- दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा किया गया एक दिवसीय विचार गोष्टी एवं सन्मान समारोह कार्यक्रम
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love