अयोध्या : पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला होगी और भी भव्य

आज अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) माननीय अयोध्या के सांसद और बीजेपी के सीनियर नेता लल्लू सिंह से मिले।और उनके साथ अयोध्या की रामलीला के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश फुलारा भी मौजूद थे। अयोध्या की रामलीला की कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक(बॉबी) ने बताया कि अयोध्या के सांसद और हमारी रामलीला के संरक्षक लल्लू सिंह को रामलीला की तैयारियों को लेकर अवगत कराया। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक( बॉबी )ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष हमारी रामलीला और भी सुंदर देखने को मिलेगी और उन्होंने यह भी बताया कि इसकी रिहर्सल दिल्ली और मुंबई में चल रही है इस बार रिहर्सल पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखने को मिलेगा ऑडियंस अलाउड नही है । यह रामलीला 6अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को 7 बजे से 10 बजे तक लाइव दिखाई जाएगी ।यह रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं संस्कृत मंत्रालय के मंत्री माननीय श्री नीलकंठ तिवारी जी तथा अयोध्या शोध संस्थान के सहयोग से और मेरी मां फाउंडेशन संस्था द्वारा की जा रही है। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।
बिंदु दारा सिंह हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन परशुराम के किरदार मै नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…