36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना किया बेहाल

बारिश के कारण दीवार गिरने से एक महिला की हुई मौत

जरूरी कामों के लिए भी लोग नहीं निकल पाए घरों से

ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे घरों में रहने वालों की मुश्किल है बड़ी

कालपी जालौन।

पिछले 36 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मंगलवार से शुरू हुई बारिश लगातार हो रही है जिससे आम जनमानस अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। कालपी क्षेत्र के को उसर गाब मैं बारिश के कारण दीवार गिरने से एक महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई । नगरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है वही ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची रास्तों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है जिन लोगों के कच्चे मकान हैं उन्हें रातों जागकर रहना पड़ रहा है।

कालपी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीवन ठप सा हो गया है। कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों का हाल बेहाल है । लगातार हो रही बारिश के कारण कालपी क्षेत्र के उसरगांव में दीवार गिरने से 45 वर्षीय कांति देवी पत्नी रामाश्ररे की दर्दनाक मौत हो गई । ग्रामीण क्षेत्रों से अन्य कई जगहों से कच्चे मकान आ दि गिरने की भी सूचनाएं मिली है । वही पक्के मकानों में भी पानी का रिसाव होने से लोगों में बेचैनी पैदा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोगों को ज्यादा परेशानियां उठाना पड़ रही हैं जहां कच्ची रास्ता है वहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है जिन लोगों के यहां शौचालय नहीं हैं उन्हें भी शौच क्रिया के लिए परेशानी हो रही है।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

कालपी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के मद्देनजर उप जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं तहसीलदार बलराम गुप्ता ग्रामीण क्षेत्रों में नजर लगाए हुए हैं। उप जिला अधिकारी कौशल कुमार ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में वह संपर्क साधे हुए हैं कहीं भी कोई परेशानी आती है तो प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करेगा।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…