GTB अस्पताल में गाली-गलौज और मारपीट..सीनियर डॉक्टर का फोड़ा सिर, हमलावरों में से एक ने खुद के बताया ASI

Spread the love

 

 

जीटीबी अस्पताल में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) की गश्त के दौरान अज्ञात लोगों ने एक सीनियर डॉक्टर कुलदीप कुमार पर हमला कर दिया। डॉक्टर को सिर में चोट आई है। हमलावरों में से एक ने खुद को दिल्ली पुलिस के एएसआई बताया। जब उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने अपना आईडी कार्ड नहीं दिखाया।

डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया, “कैंपस में कुछ समय पहले छेड़छाड़ और हत्या की घटनाएं सामने आई थी। आरडब्ल्यूए टीम नियमित रूप से गश्त करती है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। हम कैंपस में अपने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार को भी ऐसी ही एक गश्त के दौरान कई लोग आए और बिना किसी उकसावे के उन्होंने हमारे साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने मुझ पर हमला किया।’

 

डॉ. कुलदीप कुमार ने आगे बताया, ‘हमलावरों में एक शख्स ने खुद को एएसआई बताया और धमकी दी। जब उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमने अपने शिकायत दर्ज करा दी है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और हम कार्रवाई तय करेंगे।’

 

 


Spread the love
और पढ़े  जसपाल राणा: ओलंपिक पदक नहीं जीत पाए, कॉमनवेल्थ में आठ गोल्ड जीतकर रचा था इतिहास..
  • Related Posts

    दिल्ली- कोर्ट में तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले मिलकर रोए, अलग होने वाली अर्जी फाड़ी,देखें वायरल वीडियो 

    Spread the love

    Spread the loveसोशल मीडिया पर पति-पत्नी का एक वीडियो वायरल हो रहा। दावा किया जा रहा कि दृश्य तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट का है। दोनों ने एक-दूसरे को सामने…


    Spread the love

    मौसम- देश के 25 राज्यों में 18 जून तक आंधी-पानी और ओलावृष्टि के आसार, मानसून पर छाया अल नीनो का साया

    Spread the love

    Spread the loveतेजी से आगे बढ़ रहे दक्षिण्-पश्चिम मानसून और उत्तरी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में व्यापक बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर से…


    Spread the love