ऋषिकेश: मस्तराम घाट पर तेज बहाव में बहे 2 लोग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ…

Spread the love

 

षिकेश में शुक्रवार को दो लोग गंगा में बह गए। एसडीआरएफ ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि मस्तराम घाट पर दो लोग नदी में बह गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों पर और पशुलोक बैराज तक तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। गंगा में बहे व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया गया कि एक व्यक्ति नदी में काफी आगे चला गया था। इस दौरान वह तेज बहाव में बहता चला गया। उसका साथी उसे बचाने के लिए आगे गया, लेकिन वह भी तेज बहाव के चलते बह गया।

 

पुलिस ने की पर्यटकों से अपील

पुलिस का कहना है कि चेतावनी बोर्ड लगे होने के बाद भी पर्यटक नदी में आगे चले जाते हैं। ऐसे में जान का खतरा रहता है। एसडीआरएफ और पुलिस ने अपील की है कि नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है, बिल्कुल भी नदी किनारे न जाएं, सुरक्षित घाटों का इस्तेमाल करें।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- नदी किनारे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की सख्ती, बढ़ाई चौकसी..
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love