बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यगांव के पास बस और कार की टक्कर, दिल्ली के तीन यात्री घायल

 

 

षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग में आज हादसा हो गया। मूल्यगांव के पास एक बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दौरान कार में सवार दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएससी पाली भेजा गया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक बस और ऋषिकेश से बदरीनाथ जा रही एक कार मूल्यगांव के पास आपस में टकरा गईं।

इस दुर्घटना में कार में सवार जनकपुरी, दिल्ली निवासी अजीत सिंह (41 वर्ष), उनकी पत्नी उषा रानी (41 वर्ष) और उनकी बेटी कनक (16 वर्ष) घायल हो गए। घायलो को 108 से सीएचसी पाली भेजा गया है।

और पढ़े  देहरादून: राहुल गांधी पर FIR को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुकदमा निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…