नैनीताल: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डॉ .पाल को लगाया गले,और फिर हो गए भावुक…

 

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। धनखड़ ने अपने 45 मिनट के संबोधन में बार-बार कार्यक्रम में उपस्थित 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ. पाल को गले लगाया। धनखड़ पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे।

 

इस दौरान डॉ. पाल बहुत भावुक होकर रोने लगे, बाद में डॉ पाल को गले लगाए हुए ही उपराष्ट्रपति धनखड़ भी रोने लगे। ज्यादा भावुक होने से धनखड़ का स्वास्थ्य बिगड़ गया और वह डॉ. पाल के गले में बाहें डाले झूल गए और आधे नीचे को गिर गए। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वह राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।

और पढ़े  एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…