नैनीताल: उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़ की अचानक बिगड़ी तबीयत

Spread the love

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय का कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत खराब हो गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज बुधवार को तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी आर्मी हैलीपेड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री की ओर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट, वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष दीपक महरा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया था।

 

नैनीताल में कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे। अपने 45 मिनट के संबोधन में उन्होंने बार-बार कार्यक्रम में उपस्थित 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र किया।

कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ पाल को गले लगाया। पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे। डॉ पाल बहुत भावुक होकर रोने लगे। बाद में डॉ पाल को गले लगाए हुए ही उप राष्ट्रपति धनखड़ भी रोने लगे।

तभी धनखड़ का स्वास्थ्य बिगड़ गया और वे डॉ पाल के गले लगते ही नीचे गिर गए। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद वे राज्यपाल गुरमीत सिंह के साथ राजभवन को रवाना हो गए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिखाई राह पर चली BJP, प्रदेशभर में सांगठनिक कार्यों में तेजी
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love