मानसून सीजन: बदरीनाथ,केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान पर लगी रोक

 

मानसून की दस्तक ने चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम, बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की उड़ान रोक दी है। 22 जून के बाद आगे की यात्रा के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।

मानसून सीजन में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की चुनौती को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से हेलिकॉप्टर संचालन की अनुमति नहीं मिली है। केदारनाथ धाम के लिए दो मई से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू हुआ था। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए गोबिंदघाट से घांघरिया तक 25 मई से हेली सेवा संचालित की गई।

 

इस बार चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से सख्त निगरानी की जा रही है। प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। जिससे 22 जून से आगे की यात्रा के लिए केदारनाथ व हेमकुंड साहिब हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग रोक दी गई।

वहीं, डीजीसीए ने भी मानसून सीजन में हेली सेवा की अनुमति नहीं दी। 15 जून को केदार घाटी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद से अभी तक केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टरों ने उड़ान नहीं भरी। मानसून सीजन खत्म होने पर 15 सितंबर के बाद ही हेली सेवा शुरू हो पाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, 3 साल से भटक रहे ग्रामीण
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…