शाहजहांपुर: भैंसी नदी पुनर्जीवन के लिए हो रही खोदाई, किसानों ने रुकवाई, ADM ने पहुंच कर शुरू कराई

Spread the love

 

25 जून तक प्रत्येक दशा में मां भैंसी नदी की खुदाई कार्य पूर्ण कराए। भैंसी नदी की खुदाई में कोई व्यवधान करेगा तो जाएगा जेल::अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
आज भैंसी नदी की खुदाई का कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी को लोकभारती पदाधिकारी और वहां लोगों ने बताया कि सकरापुर के कुछ लोगों द्वारा नदी खुदाई में व्यवधान कर रहे हैं ऐसे में तहसीलदार को तत्काल लेखपाल कानूनगो पुलिस राजस्व टीम बुलाकर पैमाईश कराकर कार्यवाही का निर्देश दिया साथ ही चेतावनी दी कि यदि नदी को दुबारा अस्तित्व में लाने में कोई भी व्यवधान करेगा तो वह जेल जाएगा।

अरविन्द कुमार अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने भैंसी नदी की खुदाई में लगे जेसीबी मशीन की समीक्षा की मौके पर 15 जेसीबी चल रही है। बंडा बीडीओ को 10 और जेसीबी और बढ़ाकर कार्य कराने का निर्देश दिया गया। चुकी मानसून प्रारंभ हो गया है ऐसे में बारिश से खुदाई कार्य में बाधा आएगी।

ग्राम करनापुर , सकरापुर, बंडा आदि कई जगहों पर भैंसी नदी के किनारे छायादार वृक्षों का बीजारोपण किया।

अपर जिला अधिकारी ने भैंसी नदी के पुनरुद्धार में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे लोकभारती पदाधिकारी के उनके मेहनत और जज्बे की सराहना की और बताया कि यह कार्य जनसहभागिता का हैं इसमें सभी से अपील है कि सभी लोग इस नदी के पुनरुद्धार में अपना योगदान दे। दौरान तहसीलदार राघवेश, बीडीओ पुवायां और बीडीओ बंडा तथा लोकभारती के पदाधिकारी बिपिन शुक्ला, राजीव सिंह, उदयराज सिंह, श्रीकृष्ण गुप्ता संजय त्रिपाठी, राजा बरौना, सुधीर आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: UP किराया कानून के 5 प्रावधान रद्द, नहीं ली राष्ट्रपति की मंजूरी, 1972 का कानून लागू

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love