उत्तराखंड: राज्य में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए SOP बनाने को समिति गठित, 15 अगस्त तक सौंपेगी रिपोर्ट

 

प्रदेश में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। यह समिति 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी।

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित इस समिति में 10 सदस्य होंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका समिति की सदस्य सचिव होंगी। इसके सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन, महानिदेशक डीजीसीए, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, मौसम विभाग से नामित अधिकारी, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, डीजीसीए व यूकाडा की ओर से नामित एक-एक हेली सेवा ऑपरेटर व पायलट सदस्य होंगे।

समिति हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने के साथ भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन, उपकरण, प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव, पूर्व में तैयार की गई एसओपी में संशोधन, मौसम संबंधी जानकारी के लिए संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने व प्रदेश में हवाई यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव सरकार को देगी।

और पढ़े  देहरादून: पास नक्शा हटा पोर्टल पर अपलोड किया फर्जी मैप, एई को नोटिस, नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…