देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अचानक हुई भावुक, जब बच्चों ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत गाकर उन्हें बर्थ डे विश किया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं।

गुरुवार शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं थीं। आज शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वह सम्मिलित हुईं। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथिगणों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

 

और पढ़े  उत्तराखंड: पूर्व CM हरीश रावत बोले-2027 का चुनाव उत्तराखंडियत बचाने का आखिरी मौका, सरकार पर साधा निशाना
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…