दर्दनाक हादसा:- कुएं में बच्ची को बचाने के लिए कूदे 2 लोग, तीनों की माैत, डेढ़ घंटे तक रहे अंदर

 

 

कछवा रोड स्थित मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव के बिंद बस्ती में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान अफरातफरी मच गई। चार वर्ष की एक बच्ची के कुएं में गिरते ही उसे बचाने के लिए युवक भी कूद गया। दोनों को बचाने के लिए ममेरे भाई ने भी कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पाकर माैके पर डीसीपी आकाश पटेल भी पहुंच गए।

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों के प्रयास से तीनों को बाहर निकाला जा सका। मौके पर कोहराम मचा हुआ है। वहीं, तीनों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में तीनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। यहां डाॅक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

 

दूसरी तरफ, गुड़िया गांव में ग्रामीणों ने हंगामा मचा दिया। एनडीआरएफ को घेरकर उन्हें गांव के बाहर जाने से रोक दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीम मूकदर्शक बनी रही। हंगामा और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही गुड़िया गांव में कई थानों की फोर्स पहुंच गई। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। 

परिजनों में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, गुड़िया गांव में ऋषिकेश (32) की दादी के निधन के बाद गुरुवार को घर पर तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया था। इसी दाैरान एक बच्ची खेलते वक्त कुएं में गिर गई। आसपास माैजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

भीड़ में माैजूद ऋषिकेश ने बच्ची को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। कुआं करीब 80 फीट गहरा था। इसकी सूचना पाकर एनडीआरएफ भी पहुंच गई लेकिन उस ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप था कि टीम ने कोई सहयोग नहीं किया।

और पढ़े  लखनऊ: रौद्र रूप में गोमती नदी की बाढ़, कई इलाकों में जीवन ठहरा, खाने तक के लिए मारा-मारी

मृतक माही (4) के पिता प्रदीप ने डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल से अपने बच्ची की अंतिम संस्कार के बिना पोस्टमार्टम कराए करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें कोई सरकारी लाभ नहीं चाहिए। हमारे घर की लक्ष्मी ही नहीं रहे तो हम सरकारी लाभ लेकर क्या करेंगे?

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…