Today Horoscope 17 JunE 2025 आज मिलेगा इन 3 राशि वालों को परेशानियों से छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल।

Spread the love

 

 

मेष राशि-विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आपकी काफी समस्याएं आसानी से हल होंगी। आपका कोई मित्र आपके लिए निवेश संबंधी योजना लेकर आने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

वृषभ राशि –कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिजनों से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, लेकिन दूर रह रहे किसी सदस्य की याद परेशान कर सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।

 

मिथुन राशि-आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 08 APRIL 2026 आज बन रहा है शुभ योग इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल..

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 12 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 13 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी।  आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में नए-नए आइडिया आएंगे। यदि आप बिजनेस में कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आप कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठायेगे। बॉस भी आपसे काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी कला से  लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 13 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और मंगलमय रहेगा। आपके अच्छे कामों और ईमानदारी से आपकी पहचान और सम्मान बढ़ेगा। यदि आपको कोई…


    Spread the love

    Today Horoscope 12 APRIL 2026 आज इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। संतान की परीक्षा के परिणाम आपको खुशी देंगे और कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में सफल…


    Spread the love