Accident- कार और बाइक की भीषण टक्कर,5 लोगों की मौत, तीन लोग घायल

Spread the love

 

होबा जिले के श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार कोतवाली चरखारी के बगरोन गांव से बहू की विदा कराने ननवारा गांव जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक में फंस गई जो 20 मीटर तक घिसटी। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

मृतकों में 35 वर्षीय भरतलाल, 18 वर्षीय अजय व संजीव निवासी मुढ़ारी कुलपहाड़ व 27 वर्षीय विनोद और महोबा निवासी रामपाल शामिल हैं। घायलों में चरखारी बगरोन निवासी खुशी, उदयभान व अंकित शामिल हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने हादसे का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद महोबा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राजबली यादव और मित्र सेन यादव की अयोध्या में लगेगी भव्य प्रतिमा: सुरेश यादव
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love