केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा:- इस हादसे में जयपुर के पायलट की हुई मौत, जुड़वां बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

 

 

केदारनाथ के समीप गौरीकुंड इलाके में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान की मौत से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। जयपुर निवासी राजवीर सिंह चौहान की पत्नी दीपिका भी सेना में कार्यरत हैं। हादसे के कुछ ही महीने पहले चौहान दंपति के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया था।

राजवीर सिंह चौहान ने देश की सेवा में 14 साल भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ माह पूर्व ही आर्यन एविएशन कंपनी में बतौर पायलट नई पारी शुरू की थी। उनका पैतृक गांव दौसा जिले के महुआ के पास स्थित है। हादसे की खबर मिलते ही चौहान परिवार के घर पर सेना और पुलिस के अधिकारी, जवान व रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं। गांव में शोक की लहर है।

परिवार के लिए यह हादसा और भी ज्यादा दर्दनाक है, क्योंकि महज चार माह पहले ही राजवीर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। राजवीर की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा है कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई राजस्थान के पायलट तथा अन्य श्रद्धालुओं की जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस दुखद हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा है कि केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट जयपुर के लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजवीर सिंह चौहान का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश चौहान परिवार के साथ है।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…