हरिद्वार: पार्किंग में बनी झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला अंदर सो रहा 3 साल का मासूम, भाई हायर सेंटर रेफर

 

 

रिद्वार में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीशंकर पार्किंग में बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे एक तीन साल के मासूम की जिंदा जलने से मौत हो गई। बच्चे का भाई गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत 30 फीसदी तक झुलसने के कारण चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब दस बजे की है। झोपड़ी में रहने वाले विमल साहू (34)निवासी पाडलीगंज, थाना दुल्हन बाजार, पटना, बिहार अपनी पत्नी सुनीता (30 वर्ष) और बेटियों नंदिनी (9 वर्ष) व मुस्कान (6 वर्ष) के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उनके दोनों बेटे कृष्णा और मुन्ना झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। इस दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान कृष्णा(3) की जलने से मौत हो गई। वहीं, मुन्ना(4) बुरी तरह से झुलस गया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण झोपड़ी के भीतर जलाई गई मोमबत्ती बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ के रास्ते को जोड़ने वाला पुल तैयार, लोड टेस्ट हुआ सफल, जल्द शुरू होगी आवाजाही
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…