उत्तराखंड: कल ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह,केंद्रीय मंत्री गडकरी को मिलेगी डॉक्टरेट की उपाधि

Spread the love

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह कल (मंगलवार) आयोजित किया जाएगा। समारोह में 3142 छात्र-छात्राओं को उपाधियों से अलंकृति किया जताएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

 

विवि के कुलसचिव नरेश शर्मा ने बताया, समारोह में विवि की ओर से देश में हाईवे निर्माण, विश्व स्तरीय एक्सप्रेस-वे निर्माण, पर्यावरण अनुकूल परिवहन, वैकल्पिक ईंधनों और यातायात में डिजीटल इनोवेशन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को डॉक्टर ऑफ साईंस की मानद उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

 

इसके अलावा समारोह में 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, 44 को रजत और अलावा 46 छात्र-छात्राओं को कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 37 शोधार्थियों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स आदि में पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।

इसके साथ ही 798 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट और 2307 को ग्रेजुएट की उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत विवि के चांसलर व नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह भी समारोह में शामिल होंगे।


Spread the love
और पढ़े  कब और कैसे गाया जाएगा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत?: MHA ने राज्यों को जारी किए नए निर्देश, सख्ती बरतने को कहा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

    Spread the love

    Spread the loveवरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह…


    Spread the love

    कोटद्वार- भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, कोटद्वार में वाहन के ऊपर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

    Spread the love

    Spread the loveकोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास भारी बोल्डर एक सब्जी के एक वाहन पर गिर गया। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत वाहन में सवार…


    Spread the love