फ्लैट में मिले भाई-बहन के लटके हुए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

 

शाहदरा के सीमापुरी थाना इलाके के एक फ्लैट में भाई-बहन के शव मिले हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। उनके शव कमरे में लटके हुए मिले हैं। कई दिनों से बदबू आ रही थी। आज सुबह अधिक बदबू आने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, एक फ्लैट के अंदर से दुर्गंध आने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट अंदर से बंद पाया गया और खोलने पर दो व्यक्ति फंदे से लटके मिले और उनकी पहचान भाई-बहन के रूप में हुई है, जो 2021 से उस फ्लैट में किराएदार के रूप में रह रहे थे।

 

मृतकों की पहचान वीरेश कुमार तोमर (32 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार, चिंकी (30 वर्ष) पुत्री देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो फतेहपुर चक, किशनपुर, रमाला बागपत के रहने वाले थे। परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।

और पढ़े  शिक्षक दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू का गुरुजनों के नाम संदेश, नई तकनीक और पढ़ाने के तरीकों पर कही ये बात
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…